आयोग के मुताबिक, इस आयोजन में कांग्रेस विश्वविद्यालयों, अकादमिक संस्थानों और घरेलू एवं विदेशी उद्यमों से 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बीजिंग में खेल क्रीड़ा, खाद्य उत्सव और लोक संस्कृति प्रदर्शनी सहित 16 गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हाल के दशकों में अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आकर्षणों की वजह से बीजिंग का पर्यटन उद्योग शहर की अर्थव्यवस्था का तेजी से बढ़ रहा क्षेत्र बन गया है।
बीजिंग इस अवसर का लाभ अपने पर्यटन उद्योग में सुधार करने और अपने प्रवास के दौरान पर्यटकों का अधिक मनोरंजन करने के उद्देश्य से करेगा। वर्ल्ड लेशर कांग्रेस का आयोजन 1988 से हर दो साल में एक बार किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath