रियो डी जेनेरियो, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के युवा फारवर्ड गेब्रियल बारबोसा ने कहा है कि उन्होंने स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 19 साल के गब्रियल ब्राजीली क्लब सांतोस के उन तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें बार्सिलोना ने करार के लिए चुना था लेकिन बाद में 2013 में उसने करिश्माई स्ट्राइकर नेमार के साथ करार किया था।
गेब्रियल ने शनिवार को कहा, “मेरे लिए बार्सिलोना की ओर से खेलना किसी सपने के सच होने जैसा है। खासतौर पर यह और भी अहम है क्योंकि मैं मेसी और नेमार का फैन हूं। हर कोई बार्सिलोना के लिए खेलने का सपना पालता है, मैं इससे अलग नहीं हूं।”
इस साल गेब्रियल ने सांतोस के लिए 39 मैच खेले हैं और 12 गोल किए हैं।
गब्रियल का नाम मैनचेस्टर युनाइटेड, रियल मेड्रिड और इंटर मिलान के साथ भी जोड़ा जा रहा था।
dharmpath.com dharmpath