सर्बिया के रास्ते रिकार्ड संख्या में आव्रजक हंगरी पहुंचे

बुडापेस्ट, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्वी यूरोप में आव्रजकों की समस्या से निपटने के मुद्दे पर पैदा हुए तनाव के बीच खबर आई है कि सर्बिया के रास्ते हंगरी पहुंचने वाले आव्रजकों की संख्या ने अभी तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

बीबीसी ने रविवार को बताया कि शनिवार को सर्बिया की सीमा पार कर 4000 से अधिक लोग हंगरी की सीमा में दाखिल हो गए। हंगरी के अधिकारी सीमा को बंद करने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

इन लोगों को एक मैदान में ले जाया गया, जहां संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के शिविरों के अलावा अन्य शिविर भी लगे हुए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इस साल 175000 से अधिक आव्रजक सर्बिया के रास्ते हंगरी पहुंच चुके हैं।

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने वादा किया है कि देश की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा और अवैध आव्रजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हंगरी पुलिस की मदद के लिए 4000 सैनिकों को लगाया गया है।

हंगरी का सर्बिया की सीमा पर चार मीटर ऊंची बाड़ लगाने का काम आखिरी दौर में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493