Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दीवार पर लगे आईने से खेल रहे हैं अर्जुन | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » मनोरंजन » दीवार पर लगे आईने से खेल रहे हैं अर्जुन

दीवार पर लगे आईने से खेल रहे हैं अर्जुन

मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर को लगता है कि आईना कलाकारों के लिए समय बिताने की सबसे पसंदीदा वस्तु है। वर्तमान में वह आर.बाल्की की फिल्म ‘की एंड का’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर (30) ने इंस्ट्राग्राम पर तस्वीर साझा की। तस्वीर में अर्जुन आईने के सामने अपना कॉलर पकड़ कर खड़े हैं।

फिल्म ‘गुंडे’ के अभिनेता ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “एक कलाकार के लिए पसंदीदा टाइम पास। आईने से खेलना।”

फिल्म ‘की एंड का’ दो अलग-अलग ख्याल वालों की रोमांटिक कहानी है। अर्जुन की भूमिका आज के समय के पति की है जो अपनी पत्नी के सपनों के साथ है और उसे पूरा करने की कोशिश करता है। फिल्म में करीना कपूर पत्नी का किरदार निभा रही हैं जो करियर की ऊंचाइयों पर नजर रखती है।

यह पहली बार है जब बड़े पर्दे पर दोनों साथ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

दीवार पर लगे आईने से खेल रहे हैं अर्जुन Reviewed by on . मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर को लगता है कि आईना कलाकारों के लिए समय बिताने की सबसे पसंदीदा वस्तु है। वर्तमान में वह आर.बाल्की की फिल्म 'की ए मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर को लगता है कि आईना कलाकारों के लिए समय बिताने की सबसे पसंदीदा वस्तु है। वर्तमान में वह आर.बाल्की की फिल्म 'की ए Rating:
scroll to top