रमन ने रेडियो पर किया जनता से संवाद

रायपुर, 13 सितंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को रेडियो के माध्यम से प्रदेश की जनता को सरकार की उपलब्धि और कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। रेडियो पर ‘मन की बात’ करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चलते हुए रमन सिंह देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने रेडियो के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित किया। पूरे प्रदेशभर के लोगों ने कहीं चौपाल लगाकर तो कहीं उद्यानों में बैठकर रेडियो पर रमन के मन की बात सुनी।

रायपुर, 13 सितंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को रेडियो के माध्यम से प्रदेश की जनता को सरकार की उपलब्धि और कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। रेडियो पर ‘मन की बात’ करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चलते हुए रमन सिंह देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने रेडियो के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित किया। पूरे प्रदेशभर के लोगों ने कहीं चौपाल लगाकर तो कहीं उद्यानों में बैठकर रेडियो पर रमन के मन की बात सुनी।

मुख्यमंत्री ने अपनी बात की शुरुआत किसानों से की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 80 प्रतिशत जनसंख्या किसानों की है। वह खुद भी किसान परिवार से है और किसानों को भलीभांति समझते हैं। अल्प वर्षा और सूखा की स्थिति में किसानों को उपलब्ध साधनों का सही उपयोग करते हुए सिंचाई करने कहा है। उन्होंने जल संसाधन विभाग और उर्जा विभाग के द्वारा फसलों को बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराए कराने की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और फसलों के क्षतिपूर्ति पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। अल्प वर्षा के इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में वह किसानों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सांस्कृतिक विरासत छत्तीसगढ़ की पहचान है। छत्तीसगढ़ के त्योहारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने अक्ति से प्रारंभ हुए और छेरछेर में खत्म होने वाले त्योहारों की जानकारी दी।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को तीजा त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए तीजहारिनों को आजीवन सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने त्योहारों के अवसर पर बनाए जाने वाले व्यंजनों को दुनिया के किसी भी व्यंजन की तुलना में सर्वश्रेष्ठ बताया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को भविष्य की सीढ़ी बताते हुए प्रदेशवासियों को शिक्षा से जुड़ने की बात कही है। स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रारंभ किए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी दी और सभी बच्चों को स्कूल भेजने कहा।

ग्रामीणों ने चौपाल लगाकर सुनी रमन के गोठ :

महिलाएं, बच्चे, नौजवान हों या बुजुर्ग आज सभी को इंतजार था रमन के गोठ का। सभी घड़ी की ओर टकटकी लगाए देख रहे थे कि कब पौने ग्यारह बजे और वे सुनें कि आखिर प्रदेश का मुखिया उनसे कहना क्या चाहता है।

पूरे जिले के गांव-गांव में उत्सुकता एवं प्रतीक्षा का यही आलम देखने को मिला। सभी जगहों पर उत्साह से आकाशवाणी पर प्रसारित कार्यक्रम को सुना गया। विकासखंड धरसींवा के ग्राम निलजा में महिलाओं ने अपनी अलग चौपाल लगाकर रेडियो पर रमन के गोठ सुने।

मुख्यमंत्री ने जब प्रदेश की महिलाओं को तीजा की बधाई दी, तो सबके चेहरे पर त्योहार से पहले ही खुशियां दौड़ गईं। विकासखंड धरसींवा के ग्राम निलजा में घनश्याम वर्मा, अखिलेश वर्मा, सुरेश साहू, रूपेंद्र साहू, सुरेश वर्मा, सुरित साहू, इतवारी वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, शानू धीवर, नारायण निर्मलकर, मेघनाथ वर्मा, दौलतराम बघेल, नारद निर्मलकर, चोवाराम वर्मा, शत्रुहन वर्मा, सोमनाथ वर्मा, राजेश सिरमौर, राजेंद्र विश्वकर्मा, विनोद साहू सहित अनेक ग्रामीणों ने पूरे ध्यान से मुख्यमंत्री की बातें सुनीं।

पोला त्योहार और गर्मी के बावजूद धरसींवा विकासखंड के ग्राम धनेली में ग्रामीणों ने रेडियो पर मुख्यमंत्री की वार्ता बड़े उत्साह से सुनी। गांव में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गो के अलावा बच्चों ने भी बूढ़ी चौक के रंगमंच में एकत्र होकर प्रदेश के मुखिया की वार्ता सुनी।

छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के सभी केंद्रों से रविवार सवेरे पौने 11 बजे से 11 बजे तक जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए मुख्यमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘रमन के गोठ’ की पहली कड़ी का प्रसारण किया गया। ग्रामीणों ने यह सुनकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी।

सरपंच कमलीन साहू ने कहा कि रमन सिंह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लोगों तक रेडियो के माध्यम से पहुंच रहे हैं। यह प्रयास सराहनीय है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम भी अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।

इसी गांव की प्रेमा शास्त्री मुख्यमंत्री द्वारा तीजा पोला की बधाई पाकर बहुत खुश हुईं। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हमारे सुख-दुख की चिंता है और वे जनता के हित को ध्यान में रखकर ही योजना बना रहे हैं।

वहीं, भुवनेश्वर साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार किसानों के हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आज की वार्ता में भी यह बात सामने आई है।

विपिन देव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता से जुड़ने की दिशा में यह कदम प्रशंसनीय है। वहीं खेदूराम निषाद ने कहा कि जनसंचार के सबसे सशक्त माध्यम रेडियो के द्वारा लोगों तक पहुंचने की यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। इससे हमें सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493