कूटनीतिक सम्बंध सुधरने तक पाकिस्तान के साथ हॉकी सम्भव नहीं : बत्रा

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआई) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने सोमवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक स्तर पर सम्बंध सुधर नहीं जाते, उसके साथ हॉकी खेलना सम्भव नहीं।

बत्रा ने यह बात यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किए जाने से संबंधित सवाल के जवाब में कही।

बकौल बत्रा, “किसी भी देश के साथ खेल सम्बंध उसके साथ कूटनीति सम्बंधों पर आधारित होते हैं। पाकिस्तान के साथ जब तक हमारे (भारत के) कूटनीतिक सम्बंध ठीक नहीं हो जाते, हम उनके साथ या उनके खिलाफ हॉकी खेलने के बारे में सोच नहीं सकते।”

बत्रा ने भुवनेश्वर में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बदतमीजी का जिक्र भी किया, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे किए थे।

बत्रा ने कहा, “इस तरह का व्यवहार कम से कम हमारे यहां बर्दाश्त नहीं। कोई टीम यहां खेलने आए और बदतमीजी करके चली जाए, हम यह हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। पाकिस्तान हॉकी महासंघ को इस घटना के लिए आधिकारिक तौर माफी मांगनी होगी, जो कि अब तक नहीं मांगी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493