राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर होंडुरास को बधाई दी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को होंडुरास को उसके स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना और बधाई दी। होंडुरास 15 सितंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को होंडुरास को उसके स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना और बधाई दी। होंडुरास 15 सितंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

होंडुरास के राष्ट्रपति को भेजे एक संदेश में मुखर्जी ने कहा, “मैं अपनी तरफ से, भारत सरकार और भारत के लोगों की तरफ से आपके देश के स्वतंत्रता दिवस पर आपको और होंडुरास के लोगों को बधाई देने में प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि भारत और होंडुरास के बीच दोस्ती और सहयोग की एक परंपरा रही है। राष्ट्रपति ने संदेश में कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले वक्त में हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे।”

होंडुरास मध्य अमेरिकी देश है। इसे 15 सितंबर 1821 को स्पेन की गुलामी से आजादी मिली थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493