जम्मू में टाटा सूमो खड्ड में गिरी, 7 की मौत

जम्मू, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार रात एक गाड़ी खड्ड में गिरने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू प्रांत के पद्दार गुलाबगढ़ गांव के करीब ड्राइवर का टाटा सूमो पर नियंत्रण नहीं रहा, जिसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे एक खड्ड में जा गिरी।”

अधिकारी ने बताया, “पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सातों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन सभी को मृत घोषित कर दिया।”

सातों मृतक पद्दार इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सोमवार को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493