अमेरिकी ओपन : जोकोविक ने जीता साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम

न्यूयार्क, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने रविवार को अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को हराकर इस साल का अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता।

जोकोविक ने अपने करियर का 10वां ग्रैंड स्लैम हासिल किया।

जोकोविक ने रविवार की शाम तीन घंटे और 20 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में फेडरर को 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से सीधे सटों से मात दी और पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।

सर्बिया के 28 वर्षीय खिलाड़ी के पास अब दो अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। उन्होंने साल 2011 में पहला अमेरिकी ओपन खिताब जीता था।

इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन में जीत दर्ज कराने के बाद जोकोविक ने साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

फेडरर को इस साल लगातार दो बार जोकोविक से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्हें जुलाई में विंबलडन के खिताबी मुकाबले में सर्बिया के खिलाड़ी से हार झेलनी पड़ी थी।

अमेरिकी ओपन में अपनी हार के साथ ही 34 वर्षीय फेडरर अपने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब पाने से चूक गए।

बारिश के कारण फाइनल मुकाबले में तीन घंटे की देरी हुई थी।

टूर्नामेंट में दोनों के बीच जद्दोजहद देखी गई। पहेल सेट में बाजी मारते हुए जोकोविक को दूसरे सेट में कमजोर पड़ते देखा गया। लेकिन अपनी लय में आने के बाद जोकोविक ने इस साल खेले गए 28 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से 27 खिताब अपने नाम किए।

विश्व शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच खेला गया साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें बाजी मारते हुए जोकोविक ने अपना 10वां ग्रैंड स्लैम जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493