ग्रैंड मस्जिद हादसे में मृत भारतीयों में 2 हैदराबाद से

हैदराबाद, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में स्थित ग्रैंड मस्जिद में हुए क्रेन हादसे में जान गंवाने वाले 11 भारतीयों में दो भारतीय हैदराबाद से थे।

ग्रैंज मस्जिद में 11 सितंबर को एक बड़ी क्रेन के गिर जाने से 100 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

हादसे में जान गंवाने वाले दो भारतीयों की पहचान शमीम बानो और खादेर बी के रूप में हुई है। ये दोनों निजी टूर ऑपरेटर फजल टूर्स के माध्यम से हज यात्रा पर गई थीं।

इस खबर की पुष्टि रविवार को जेद्दाह में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने की। इससे पहले हज समिति ने मरने वालों में हैदराबाद के जोड़े की घोषणा की थी।

इस हादसे में घायल 331 लोगों में 19 भारतीय हैं, जिनमें से तीन हैदराबाद के हैं।

जेद्दाह मिशन ने अनुसार, सऊदी अधिकारियों ने हादसे में मरने वाले लोगों के चित्र जारी किए हैं और भारतीय मिशन में गुमशुदगी के 83 मामले दर्ज कराए हैं। रविवार को लापता नौ भारतीयों की पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा कि रविवार शाम को मुर्दाघर खुलने के बाद परिजनों के साथ काम कर रहे अधिकारियों ने हादसे में मरने वाले नौ भारतीयों की पहचान की।

स्वरूप ने कहा कि मक्का में भारतीय अधिकारी हादसे में घायल 19 भारतीय तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे हैं।

सऊदी अरब में तीर्थयात्रियों की मदद के लिए राहत अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर और टॉल फ्री नंबर जारी कर किए गए।

इस साल भारत से करीब 136,000 तीर्थयात्री हज यात्रा पर जाएंगे। हज की रस्में 21 सितंबर से शुरू होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493