शरीफ ने पाकिस्तान-चीन दोस्ती सुरंगों का किया उद्घाटन

इस्लामाबाद, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान-चीन दोस्ती के नाम को समर्पित सुरंगों का उद्घाटन किया। ये सुरंगें गिलगित-बाल्टिस्तान में अट्टाबाद झील के पास बनाई गई हैं। इनका निर्माण चीन के सहयोग से किया गया है।

सात किलोमीटर लंबी पांच सुरंगें 24 किलोमीटर लंबे काराकोरम राजमार्ग का हिस्सा हैं। 2010 में अट्टाबाद में भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को काफी नुकसान पहुंचा था।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक राजमार्ग के फिर से बने इस हिस्से पर दो बड़े और 78 छोटे पुल हैं।

सुरंगों का निर्माण पाकिस्तान के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचए) ने चीन सड़क एवं पुल निगम की मदद से किया है।

परियोजना का काम तीन साल दो महीने में पूरा किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493