एफटीआईआई विरोध : कोलकाता में विद्यार्थियों का अनशन शुरू

कोलकाता, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अनशनकारी विद्यार्थियों के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए सोमवार को शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अनशन में भाग लिया।

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू), सत्यजित रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई), प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी एवं कोलकाता मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने जेयू परिसर में छह घंटे की भूख हड़ताल शुरू की।

उल्लेखनीय है कि भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के विद्यार्थी अभिनेता-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य गजेंद्र चौहान को संस्थान का अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। संस्थान के विद्यार्थी सरकार से इस मामले का हल निकालने की अपील करते हुए 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं।

हड़ताली विद्यार्थियों का दावा है कि गजेंद्र एफटीआईआई के अध्यक्ष बनने के काबिल नहीं हैं और उनकी नियुक्ति राजनीति से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493