‘आईएस की श्रीलंका में मौजूदगी के सबूत नहीं’

कोलंबो, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका के रक्षा सचिव करुणासेना हेतियाराच्ची ने सोमवार को कहा कि इस बात को साबित करने वाले कोई सबूत नहीं मिले हैं कि श्रीलंका में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) सक्रिय है। यह बयान इस तरह की खबरों के बीच आया है कि श्रीलंका का एक आदमी आईएस में शामिल हो गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक श्रीलंकाई नागरिक को आईएस में अबु शुरैह सैलानी के नाम से जाना जाता था। जुलाई में सीरिया में एक हवाई हमले में वह मारा गया था। कहा जा रहा है कि आईएस में शामिल होने वाला वह पहला श्रीलंकाई था।

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह इस आदमी के घरवालों को गिरफ्तार कर उनसे पूछे कि उसका आईएस से क्या संबंध था।

इस बीच, हेतियाराच्ची ने कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा की निगरानी में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। सेना को घरेलू और विदेशी तत्वों की तरफ से पैदा किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493