नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली में 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पड़ोस में रहने वाले नौशाद (20) और मोहम्मद शौबत (25) ने किसी काम के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने इस बात की खबर अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने बाद में पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने पीड़िता की चिकित्सा जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आरोपियों को पास के क्षेत्र में उनके ठिकानों से रविवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। “
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मजदूर के तौर पर काम करते हैं।
dharmpath.com dharmpath