गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम के सेक्टर-4 (वैशाली) निवासी मैरी जोसफ के घर से 3 सितंबर को लाखों की चोरी हुई थी। इस मामले में उनकी नौकरानी हरियाणा निवासी जसीमन मौनदल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इस मामले में छानबीन कर रही इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार को शाप्रिक्स मॉल के पास से आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं।
dharmpath.com dharmpath