कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ निवासिनी नीलू सिंह (18) रविवार सुबह अपने चचेरे भाई के साथ मुहम्मदाबाद गोहना दवा लेने जा रही थी। जैसे ही वह बैजापुर गांव के समीप स्थित पुलिया के पास पहुंची, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली युवती के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या से आक्रोशित परिजनों ने मृतका के शव को बरलाई मोड़ पर रखकर मऊ-लखनऊ राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।
आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक, शिक्षा माफिया बांके सिंह और उसके सहयोगी ने 6 जून 2011 को नीलू को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बांके सिंह के घर की कुर्की भी की। नीलू को बार-बार मुकदमा वापस लेने कही धकमी दी जा रही थी। नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने उसके चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें धवरियासाथ स्थित विंदेश्वरी डिग्री कालेज के प्रबंधक बाके सिंह, उसके पुत्र जयवर्धन सिंह, अध्यापक रणजीत सिंह, मथुरा राजभर, नगीना सिंह व उसका पुत्र आकेश सिंह शामिल है।
dharmpath.com dharmpath