उप्र : आरक्षण समर्थक 17 सितंबर को आगरा में करेंगे रैली

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में केंद्रीय कमेटी द्वारा जिलेवार पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। सभी पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे जिलों में सपा के 57 दलित विधायकों व भाजपा के 16 दलित सांसदों का लगातार उनके क्षेत्र में उनकी पोल खोलकर समाज को जागरूक करें।

संघर्ष समिति के नेता ने कहा कि जिस तरीके से पूरे प्रदेश में आरक्षण के समर्थन में आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में आरक्षण पर सबसे बड़ा आंदोलन होगा, जिससे प्रदेश ही नहीं, देश की सभी राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493