पटना, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में हल्की बारिश होने तथा तापमान में गिरावट आने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, “बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से बिहार के आसमान पर बादल बनना शुरू हुआ है। अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।”
मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
अन्य शहरों में भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, गया का 26.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.5 सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री, गया का 36.5 डिग्री और पूर्णिया का 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath