अफगानिस्तान : आतंकवादी हमले में 6 मरे

काबुल, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना का एक जवान और पांच नागरिक मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय प्रवक्ता शफीक नांग ने कहा, “चार दीवार इलाके में आतंकवादियों ने एक कार पर हमला किया। कार में सेना के दो जवान भी थे। इस हमले में वाहन पर सवार पांच नागरिक, एक सैनिक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।”

तालिबान के नेतृत्व में अफगान सुरक्षा बलों ने मध्य अप्रैल के बाद से बड़े पैमाने पर आतंकवादी समूह के खिलाफ अभियान शुरू की है।

तालिबान ने नागरिकों से आधिकारिक समारोह, सैन्य काफिलों और आतंकवादी हमले के संभावित केन्द्रों से दूर रहने का आग्रह किया है।

सयुक्त राष्ट्र मिशन के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष के प्रारंभिक छह महीनों के दौराान संघर्ष और हमलों में लगभग 1600 नागरिक मारे गए है और 3,300 से अधिक घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493