म्यांमार में स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव का सरकार का वादा

नेपेडा, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन ने मंगलवार को कहा कि आठ नवंबर को प्रस्तावित आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए म्यांमार सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यू थेन सेन ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर कहा, “म्यांमार के लोगों के पास अपना भविष्य और आकांक्षाएं जाहिर करने का अवसर है।”

उन्होंने कहा कि म्यांमार को लोकतंत्र की तरफ ले जाने के लिए चुनाव एक बड़ा मौका है।

सेन ने कहा, “भविष्य में नए लोकतांत्रिक राष्ट्र का निर्माण सुनिश्चित करना मतदाताओं की जिम्मेदारी है।”

सही प्रतिनिधि के चुनाव के लिए मतदान करने का आह्वान करते हुए यू थेन सेन ने वोट के लिए प्रचार करते वक्त समुदायों के बीच समरसता को बिगाड़ने के खिलाफ चेतावनी दी।

यूनियन इलेक्शन कमिशन के मुताबिक, देश में कुल 3.2 करोड़ मतदाता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493