बोको हरम के चंगुल से महिलाएं, बच्चे मुक्त

सेना के प्रवक्ता कर्नल सानी कुकाशेका उस्मान द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान के मुताबिक, मंगलवार सुबह एक अभियान के दौरान सेना ने बोको हरम के चंगुल से महिलाओं और बच्चों को छुड़ा लिया गया।

सेना के बयान के मुताबिक, मंगलवार को सेना नाइजीरिया के बोर्नो स्थित बांकी, कुमशे व बामा में बोको हराम के ठिकानों की ओर बढ़ी। साथ ही सेना ने बांकी व मियांती कस्बे को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पुल पर नियंत्रण कर लिया।

बयान के मुताबिक, “हमारे आतंकवादियों को हराने के मकसद से पहुंचने के समय तक नाइजीरियाई सेना के पैदल सैनिकों द्वारा कार्रवाई व वायुसेना द्वारा बमबारी जारी रही।”

उल्लेखनीय है कि नाइजीरियाई सेना ने हाल ही में बोको हरम को हराने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493