प्योंगयांग, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि देश का मुख्य परमाणु केंद्र योंगब्योन ‘पूरी तरह सक्रिय’ है।
बीबीसी के मुताबिक, उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया है कि देश अपने परमाणु हथियारों की गुणवत्ता और संख्या को और बेहतर बना रहा है। उत्तर कोरिया, अमेरिका की किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का ‘परमाणु हथियार से जवाब’ देने के लिए तैयार है।
योंगब्योन संयंत्र को 2007 में बंद कर दिया गया था। लेकिन उत्तर कोरिया ने इसे 2013 में शुरू करने का संकल्प जताया था।
उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के खात्मे के लिए छह महत्वपूर्ण देशों की वार्ता 2009 से रुकी पड़ी है।
dharmpath.com dharmpath