सीरिया में सैन्य अड्डा बनाना चाहता है रूस : अमेरिका

वाशिंगटन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सीरिया में रूस के ताजा सैन्य बंदोबस्त को देखकर लग रहा है कि वह वहां सैन्य अड्डा बनाने की ताक में है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पेंटागन के प्रवक्ता जेफ डेविस ने कहा, “हमने हाल के दिनों में देखा है कि रूस ने लताकिया (सीरिया का तटीय प्रांत) और वहां के हवाईअड्डे पर अपने लोग और सामान भेजे हैं। इससे लगता है कि रूस यहां किसी तरह की वायुसैनिक गतिविधि को आगे बढ़ाना चाहता है।”

डेविस ने कहा कि अमेरिका इस पर बराबर नजर बनाए हुए है। उन्होंने सीरिया पहुंचे रूसी सैनिकों या उपकरणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

डेविस ने सीरिया सरकार को दी जा रही रूसी सैन्य मदद को अनुपयोगी और जोखिमभरा बताया है। उन्होंने इस सवाल पर कुछ नहीं कहा कि क्या अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कार्रवाई में रूस को शामिल करने का न्योता देगा।

उन्होंने कहा, “हम पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले (इस्लामिक स्टेट) में वैश्विक स्तर पर चल रहे प्रयासों में रूस की हिस्सेदारी का हम स्वागत करेंगे।”

न्यूयार्क टाइम्स ने सोमवार को नाम न छापने की शर्त पर जानकारी देने वाले अमेरिकी अफसरों के हवाले से कहा कि रूस के सात हवाई जहाज सीरिया जाने के दौरान ईरान और इराक की वायुसीमा में देखे गए हैं।

अमेरिका के दबाव में नाटो सदस्य देश बुल्गारिया पहले ही रूस के लिए अपनी वायुसीमा को प्रतिबंधित कर चुका है। लेकिन, अमेरिका के आग्रह के बावजूद अभी तक इराक ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493