बिहार चुनाव : राजद 17 सितंबर को जारी करेगा उम्मीदवारों की सूची

पटना, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया गया। पार्टी प्रथम चरण के चुनाव के लिए 17 सितंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पार्टी की संसदीय बोर्ड की यहां मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पटना में राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की सूची 17 सितंबर को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों के चयन एवं समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन को लेकर राज्य संसदीय बोर्ड ने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत किया है।

इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि राज्य संसदीय बोर्ड अपनी अनुशंसा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगा। 17 सितंबर को केंद्रीय बोर्ड की बैठक होगी। राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने का निर्णय किया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद, कांग्रेस और जनता दल (युनाइटेड) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। महागठबंधन में राजद को 100 सीटें मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493