विदेशियों के लिए ग्रीन कार्ड आवेदन सुगम बनाएगा चीन

डिपनिंग ओवरऑल रिफॉर्म के लिए सेंट्रल लीडिंग ग्रुप की 16वीं बैठक के बाद जारी एक बयान के मुताबिक, चीन आवेदन के लिए जरूरतों को अनुकूल व प्रक्रियाओं को और कारगर बनाएगा।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विदेशियों के लिए स्थायी निवास के प्रबंधन पर एक दिशा-निर्देश पारित किया।

बयान के मुताबिक, “चीन विदेशियों के स्थायी निवास के मामले का प्रबंधन उचित, खुला व व्यावहारिक तरीके से करेगा।”

नेशनल लैब्स, इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर्स, राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त उच्च प्रौद्योगिकी कंपनियों तथा विदेशों द्वारा वित्त पोषित शोध व विकास केंद्र सहित सात तरह की कंपनियों के कर्मचारी वर्तमान में आवेदन के योग्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493