थाई प्रशासन के आलोचक किए जाएंगे सम्मन

बैंकॉक, 15 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री प्रयुत चन-ओचा ने प्रशासन के किसी भी अलोचक के खिलाफ सम्मन जारी करने की चेतावनी दी है।

बैंकॉक पोस्ट की खबर के मुताबिक, नेशनल काउंसिल फॉर पीस एंड ऑर्डर की आलोचकों को गिरफ्तार करने की मांग को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार को बदनाम करने वालों को सम्मन भेजा जाएगा।

थाईलैंड के अंग्रेजी अखबार ‘द नेशन्स’ के वरिष्ठ रिपोर्टर प्रवित रोजनफ्रुक सराकर की आलोचना के लिए सम्मन और गिरफ्तार किए जाने पहले व्यक्ति हैं।

थाई महासचिव फमथम वैच्यचाई सम्मन किए जाने वाले अगले व्यक्ति होंगे। उन्होंने सेनाओं की उपेक्षा करने वाले लोगों को हिरासत में लिए जाने के लिए सरकार की आलोचना की है।

प्रयुत ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि जब देश आगे बढ़ रहा है तो वे ऐसी बातें क्यों करते हैं।”

मीडिया ने प्रवित को हिरासत में लेकर प्रेस की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाने की आलोचना की है।

थाई जर्नलस्टि एसोसिएशन (टीजेए ) के मीडिया स्वतंत्रता और सुधार के उप प्रधान मेनोप थिप-आसोद ने कहा कि पत्रकारों का सरकार की आलोचना करना बेहद सामान्य है।

टीजेए और थाईलैंड के विदेशी संवाददाता क्लब ने ‘द नेशन’ की प्रवित को रिहा करने की मांग का समर्थन किया है।

एनसीपीओ प्रवक्ता विनथई सुवरी ने कहा कि वे नहीं जानते कि प्रवित को कितने समय तक हिरासत में रखा जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा, “प्रशासन ने प्रवित की हालिया टिप्पणियों को समाज में उलझन पैदा करने वाला पाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493