नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath