‘पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया’

जम्मू, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान सेना ने बुधवार को जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की।

जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान सेना ने आज (बुधवार) सुबह पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पर स्थित भारतीय चौकियों को 82 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया।”

अधिकारी ने कहा कि यह पिछले 48 घंटों में कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का तीसरा उल्लंघन है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान सेना ने कल (मंगलवार) शाम 6.30 बजे से रात नौ बजे तक बालकोट सेक्टर में स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर संर्घषविराम का उल्लंघन किया। वे आज (बुधवार) कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 7.10 बजे से 82 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “गोलाबारी एवं गोलीबारी जारी है। हमने इसका माकूल एवं प्रभावी ढंग से जवाब दिया है। हमारा कोई जवान हताहत नहीं हुआ है। पाकिस्तान सेना ने भारतीय चौकियों पर 120 एमएम मोर्टार और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493