यूरोपीय संघ शरणार्थी मुद्दे पर आपात बैठक बुलाएगा

ब्रुसेल्स, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के आतंरिक मंत्री शरणार्थी संकट से निपटने के लिए 22 सितम्बर को एक आपात बैठक करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लक्जमबर्ग के आव्रजन एवं शरण मामलों के मंत्री और परिषद के अध्यक्ष जीन एसलबोर्न ने मंगलवार को कहा कि इस बैठक में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच शरणार्थियों को फिर से वितरित करने की योजना पर ध्यान दिया जाएगा।

इटली और ग्रीस के 40,000 शरणार्थियों को स्थानांतरित करने के लिए एक प्रारंभिक योजना पर सोमवार को सभी आंतरिक मंत्रियों ने सहमति जताई थी, लेकिन अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आम सहमति देने में असमर्थ रहे थे।

हाल के सप्ताहों में बड़ी मात्रा में प्रवासियों का हुजूम यूरोपीय देशों में शरण पाने के लिए यूरोप में प्रवेश किया है।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लॉडे जंकर जर्मनी और फ्रांस के नेताओं के साथ आयोग के प्रस्तावों का समर्थन करने के लिए अनिच्छुक सदस्य देशों पर दबाव डाल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493