नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। कमल स्पांज स्टील एंड पॉवर लिमिटेड (केएसएसपीएल) की कथित संलिप्तता वाले कोयला ब्लॉक आवंटन मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने आरोपी पर आरोप तय करने के मुद्दे पर आदेश देने के लिए पहली अक्टूबर की तिथि तय की है।
विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने आदेश देने के लिए एक अक्टूबर की तिथि निर्धारित की।
यह मामला मध्य प्रदेश के थेसगोरा-बी रुद्रपुरी कोयला ब्लॉक के आवंटन से संबंधित है।
इस मामले में पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता, मध्य प्रदेश की कंपनी कमल स्पांज, इसके निदेशक पवन अहलूवालिया और वरिष्ठ अधिकारी अमित गोयल आरोपी हैं।
अदालत ने इससे पहले इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की समापन रपट रद्द कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath