तिआनजिन में विस्फोट स्थल पर शुरू होगा मृदा शोधन

तिआनजिन नगरपालिका पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो के तहत पर्यावरण आपात विशेषज्ञ समूह के प्रमुख बाओ जिंगलिंग ने कहा कि अधिकारियों ने एक मृदा शोधन योजना को मंजूरी दी है और जल्द ही इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “खतरनाक अपशिष्टों को शोधन के लिए खतरनाक कचरा निपटान केंद्र में भेजा जाएगा। निर्माण अपशिष्ट सहित साधारण ठोस अपशिष्टों का पुनर्चक्रण किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को रात 11.30 बजे एक गोदाम में हुए दोहरे विस्फोट से तिआनजिन दहल गया था। गोदाम में 700 टन सोडियम सायनाइड सहित भारी मात्रा में खतरनाक रसायनों का संग्रह किया गया था।

भविष्य में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए बाओ ने खतरनाक सामान तथा आपात पदार्थो से बचने के लिए एक क्लाउड डेटा सिस्टम की स्थापना का सुझाव दिया है।

मृदा शोधन कार्य के बाद विस्फोट स्थल पर 24-हेक्टेयर भूमि में एक पार्क का निर्माण नवंबर में शुरू करने की योजना है, जो अगले साल जुलाई में पूर्ण होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493