शिक्षामित्रों ने भाजपा सांसद का किया घेराव

समायोजन संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश से नाखुश शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तेज हो गया। राजधानी के सौकड़ों शिक्षामित्रांे ने सुबह करीब 8 बजे दुबग्गा स्थित मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी से वार्ता कराने के आश्वासन पर शिक्षामित्र शांत हुए। सांसद ने समस्या का निस्तारण नहीं होने पर शिक्षामित्रों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने का भी ऐलान किया।

इसके बाद शिक्षामित्रों ने करीब दस बजे डीएम राजशेखर के आवस के बाहर डेरा डाल दिया। इस बीच शिक्षमित्र नारेबाजी कर सड़क जाम करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। डीएम की अनुपस्थिति में शिक्षामित्र एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्लोब पार्क में एकजुट हुए।

शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने कहा, “उच्च न्यायालय के फैसले से 1.72 लाख शिक्षामित्र आहत हैं। उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र व मप्र के शिक्षामित्रों को टीईटी में छूट दी गई है। इसी तरह केन्द्र सरकार के अधीन एनसीटीई द्वारा उप्र के शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट दी जाए। समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493