नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath