चीन-क्यूबा के बीच पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर सहमति

क्यूबा के पर्यटन मंत्री मैनुएल मारेरो और क्यूबा की यात्रा पर कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को यहां पहुंचे चीन के राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के प्रमुख ली जिनजाओ ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

दोनों पक्षों ने इस दस्तावेज के जरिये पर्यटन उद्योग क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसरों को पहचानने की उम्मीद व्यक्त की।

क्यूबा और चीन रियल इस्टेट विकास को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर विचार कर रहे हैं। अन्य संयुक्त परियोजनाओं में गोल्फ कोर्स के निर्माण को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके साथ ही एयर चाइना ने जल्द ही बीजिंग से हवाना तक सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने की पुष्टि की है, जिसके बाद अधिक संख्या में चीनी यात्री क्यूबा पहुंचने में सक्षम होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493