अलगाव के बाद बोलीं कोंकणा, रणवीर बेहतरीन अभिनेता

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर शौरी के साथ लगभग पांच साल के वैवाहिक जीवन के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में अलगाव की घोषणा करने वाली अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने उन्हें बेहतरीन अभिनेता बताया और कहा कि आगे भी उन्हें रणवीर के साथ काम करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

कोंकणा ने अलगाव की घोषणा ट्विटर पर की थी और कहा था कि वह और रणवीर अब भी अच्छे दोस्त हैं।

दोनों ने पिछली बार ‘गौर हरि दास्तां : द फ्रीडम फाइल’ में साथ काम किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में रणवीर के साथ काम करना चाहेंगी, कोंकणा ने आईएएनएस से फोन पर कहा, “बेशक, मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और मुझे उनके साथ फिर से काम करने में बहुत खुशी होगी।”

अपने अलगाव के बारे में उन्होंने और अधिक कुछ भी बताने से इंकार किया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं जो भी कहना चाहती थी, मैंने पहले ही ट्विटर पर कह दिया है। मैं इस बारे में ज्यादा बात करना नहीं चाहती। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।”

कोंकणा और रणवीर ने ‘मिक्स डबल्स’ (2006) और ‘आजा नचले’ (2007)जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493