‘जय गंगाजल’ बदले परिदृश्य का आईना : प्रकाश झा

मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक प्रकाश झा का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में समाज और पुलिस के बीच के संबंधों में आए बदलाव को दर्शाया गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में हैं।

‘जय गंगाजल’ में प्रियंका एक पुलिसकर्मी की गंभीर एवं दमदार भूमिका में नजर आएंगी। यह दुनियाभर में अगले साल चार मार्च को प्रदर्शित होगी। इसमें अजय देवगन भी हैं।

प्रकाश झा ने एक बयान में कहा, “जब मैंने 13 साल पहले ‘गंगाजल’ बनाई थी, तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है। पहले यह कहा जाता था कि प्रत्येक समाज को उसी तरह की पुलिस मिलती है, जिसका वह हकदार होता है। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। आज पुलिस मानती है कि ‘अकर्मण्यता’ सदाचार है और दक्षता ‘अपराध’ है।”

प्रकाश झा द्वारा लिखित-निर्देशित ‘जय गंगाजल’ प्रकाश झा के प्रकाश झा प्रोडक्शन और प्ले एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसमें मानव कौल, राहुल भट्ट, मुरली शर्मा और निनाद कामत भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493