मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। जिमी शेरगिल की आगामी पंजाबी फिल्म ‘शरीक’ का प्रमोशनल ट्रेलर जारी हो गया है। वह फिल्म में दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे।
जिमी ने गुरुवार को ट्विटर पर प्रोमो की घोषणा की।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कृपया देखें और साझा करें। ‘शरीक’ प्रोमो 17 सितंबर शाम 4 बजे जारी हुआ।”
नवनीत सिंह के निर्देशन में बनी पारिवारिक फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इसमें माही गिल भी हैं।
जिमी (44) को आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘हीरो नाम याद राखी’ में देखा गया था। वहीं बॉलीवुड में वे तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में नजर आए।
dharmpath.com dharmpath