मेरा करियर नवोदित निर्देशकों ने बनाया : इमरान खान

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। ‘जाने तू..या जाने ना’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘देल्ही बेली’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इमरान खान कहते हैं कि उनका करियर नवोदित निर्देशकों ने बनाया है। उन्हें लगता है कि नवोदित निर्देशकों संग की गई उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। ‘जाने तू..या जाने ना’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘देल्ही बेली’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इमरान खान कहते हैं कि उनका करियर नवोदित निर्देशकों ने बनाया है। उन्हें लगता है कि नवोदित निर्देशकों संग की गई उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

इमरान (32) ने आईएएनएस को बताया, “मुझे कभी बड़े निर्देशकों के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। मैंने अपना करियर नए-नवेले निर्देशकों से बनाया है, फिर चाहे यह ‘जाने तू..या जाने ना’ (अब्बास टायरवाला) हो, ‘एक मैं और एक तू’ (शकुन बत्रा) हो, ‘आई हेट लव स्टोरीज’ (पुनीत मल्होत्रा) हो या ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ (अली अब्बास जफर) हो।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने करियर में जो भी सफल फिल्म दी है, वह एक नवोदित निर्देशक ने बनाई है। मैंने जब स्थापित निर्देशकों के साथ काम किया तो वो फिल्में नहीं चलीं।”

इमरान ने यह भी कहा कि वह अपनी उम्र और उनकी जैसी समझ वाले लोगों के साथ काम करने में ज्यादा सहज हैं।

इमरान की पिछली तीन फिल्में ‘गोरी तेरे प्यार में’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा!’ और ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ बुरी तरह असफल रहीं। वह अब करीब दो साल बाद हास्य फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन जाने-माने निर्देशक निखिल आडवाणी ने किया है।

यह पूछे जाने पर कि तो इस बार स्थापित निर्देशक के साथ काम क्यों किया? जवाब में इमरान ने कहा, ‘मैंने ऐसी फिल्म की है, जिनके बारे में मैं जानता हूं कि मैं उनके साथ खुश हूं। मैंने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिस पर मुझे बहुत नाज है। लोगों द्वारा इसे पसंद करना या ना करना मेरे हाथ में नहीं है।”

‘कट्टी बट्टी’ के बारे में उन्होंने कहा, “मेरे लिए ‘कट्टी बट्टी’ उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिनके बारे में मैं कह सकता हूं कि मुझे इस फिल्म पर फख्र है।”

वहीं, फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा, “कंगना उन लोगों में से एक हैं, जो अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हैं।”

‘कट्टी बट्टी’ 18 सितंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493