देश के 91 जलाशयों में 92.631 बीसीएम पानी

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। देश के 91 प्रमुख जलाशयों में गुरुवार की स्थिति के मुताबिक, 92.631 अरब घन मीटर (बीसीएम) पानी जमा है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

जल संसाधन मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, “प्रमुख 91 जलाशयों में 17 सितंबर की स्थिति के मुताबिक, 92.631 बीसीएम पानी जमा है, जो इन जलाशयों की कुल क्षमता का 59 फीसदी है।”

बयान के मुताबिक, यह जलराशि गत वर्ष की समान अवधि की जमा राशि के मुकाबले 74 फीसदी और गत 10 साल की औसत सालाना जमा राशि की 77 फीसदी है।

91 जलाशयों की कुल क्षमता 157.799 बीसीएम है। इनकी निगरानी का काम केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) करता है।

बयान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा के जलाशयों की स्थिति गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले बेहतर है।

पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के जलाशयों में जमा जलराशि हालांकि गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493