पश्चिम बंगाल में विस्फोट, 1 की मौत

कोलकाता, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में दुर्गापुर के एक इलेक्ट्रिकल रिपेयर की दुकान में गुरुवार को एक बम विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस आयुक्त (आसनसोल-दुर्गापुर) अजय कुमार नंद ने कहा, “एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्रथम दृष्टया यह हमला देसी बम विस्फोट का लगता है।”

दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुरुआत में लोगों को लगा कि विस्फोट रेफ्रीजरेटर के कंप्रेसर में हुआ है, जबकि पुलिस ने जांच के दौरान बम के टुकड़े पाए और कंटेनर के आकार के दो और बम बरामद किए।

नंद ने कहा, “दो बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है और नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अब तक यही माना जा रहा है कि वे आईईडी नहीं हैं और उनमें विस्फोट करने की कोई प्रणाली नहीं थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।”

मृतक की पहचान पप्पू राम (35) के रूप में हुई है।

फॉरेंसिक दल के शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493