दो प्रमुख सचिव की नई पद-स्थापना

राज्य शासन ने प्रमुख सचिव स्तर के दो अधिकारी की वर्तमान पद-स्थापना में फेरबदल कर उनकी नई पद-स्थापना की है। इसके अलावा प्रमुख सचिव डॉ. बिरदी को अपने वर्तमान कर्त्तव्य के साथ प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश में राहत आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव, राजस्व, पुनर्वास, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग श्री प्रभांशु कमल को प्रमुख सचिव, पशुपालन विभाग बनाया गया है। इसी प्रकार प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग श्री आर.के. चतुर्वेदी को राहत आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव राजस्व, पुनर्वास तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग घोषित किया गया है।

श्री प्रभांशु कमल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर प्रमुख सचिव, सहकारिता, पशुपालन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार में से डॉ. बिरदी केवल पशुपालन विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493