कोलकाता, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोलकाता, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार चैनलों ने शुक्रवार सुबह अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन का हवाला देते हुए कहा है कि 75 साल के डालमिया अभी भी बी.एम. बिड़ला अस्पताल के आईसीयू में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
अस्पताल के प्रवक्ता ने देर रात आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा था, “डालमिया ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनके सेहत की निगरानी कर रहे हैं।”
अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार देर रात ही डालमिया का ‘कारोनरी एंजियोग्राफी’ किया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सौरव गांगुली, कोषाध्यक्ष विश्वरूप डे सहित संघ के कई प्रमुख अधिकारी डालमिया का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।
दिग्गज खेल प्रशासक डालमिया पिछले कुछ समय से खराब स्वास्थ्य का शिकार रहे हैं। इस कारण वह बोर्ड के दैनिक कामकाज में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath