जम्मू, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “इस नागरिक की पहचान बसूनी गांव के मोहम्मद अशरफ, पुत्र गुल मोहम्मद भेरोटी के रूप में की गई है। शुक्रवार को बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में यह गंभीर रूप से घायल हो गया।”
उन्होंने कहा, “घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।”
“पाकिस्तान की ओर से सुबह 6.30 बजे अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है। भारतीय सेना ने भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है।”
dharmpath.com dharmpath