पाकिस्तान में वायु सेना के अड्डे पर आतंकवादी हमला

इस्लामाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में वायु सेना के अड्डे पर शुक्रवार तड़के आतंकवादियों ने हमला कर दिया। बाद में पाकिस्तान सेना की ओर से की गई कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे पर हमला किया।

शुरुआती सूचना के अनुसार, वायु सेना के अड्डे पर सात से 10 आतंकवादियों ने धावा बोल। अभी तक तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आतंकवादी गार्ड कक्ष के आसपास मौजूद हैं। घटनास्थल पर पहुंचे सैन्यदल ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। हालांकि, गोलाबारी अब भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493