यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स के लिए प्रियंका, मोनिका में टक्कर

मुंबई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स 2015 की बेस्ट इंडिया एक्ट श्रेणी में अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा, मोनिका डोगरा और तीन अन्य भारतीय कलाकारों को नामांकित किया गया है। पुरस्कार समारोह की यह श्रेणी ‘वर्ल्डवाइड एक्ट’ श्रेणी के तहत आती है।

वर्ल्डवाइड एक्ट एक वैश्विक पुरस्कार श्रेणी है, जिसमें विभिन्न महाद्वीपों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा चुनी गई हैं।

एक बयान में कहा गया कि प्रशंसक वोट के जरिए नामांकित हस्तियों के बीच से सर्वश्रेष्ठ विजेता प्रतिभा का चुनाव करते हैं।

प्रशंसक अपने पसंदीदा एक्ट के लिए एमटीवी ईएमए की वेबसाइट पर वोट कर सकते हैं।

इस क्रम में प्रशंसक 14 अक्टूबर तक वोट कर सकते हैं।

वर्ल्डवाइड एक्ट विजेताओं की घोषणा यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स शो 2015 में की जाएगी, जिसका प्रसारण अक्टूबर में अमेरिकी केबल टेलीविजन नेटवर्क वीएच1 पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493