बिहार में वोट कटवाने की भूमिका में ओवैसी : त्यागी

पटना, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के महासचिव क़े सी़ त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने औवैसी को बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान पहुंचाने का कार्य दिया है।

त्यागी ने कहा कि ओवैसी बिहार में वोट कटवाने की भूमिका में आए हैं।

त्यागी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि ओवैसी को सीमांचल क्षेत्रों में भाजपा की सहायता के लिए भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ओवैसी के सीमांचल क्षेत्रों में चुनाव लड़ने से महागठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “ओवैसी को मुसलमानों से कोई मतलब नहीं है। वह कभी मुसलमानों के हितैषी नहीं हो सकते। वह सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए सीमांचल क्षेत्र में चुनाव लड़ना चाहते हैं।”

त्यागी ने कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए बिहार के चुनाव को पेचीदा बनाने की तैयारी में है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और ओवैसी की मुलाकात का राज क्या है और मुलाकात में क्या बात हुई? यह दोनों को बताना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री को सुझाव देना चाहता हूं कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए ऐसे कार्य न करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493