डेविस कप : युकी हारे, भारत 0-1 से पिछड़ा

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के खिलाफ जारी डेविस कप वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में भारत 0-1 से पिछड़ गया है।

भारत के युकी भाम्बरी शुक्रवार को आर के खन्ना स्टेडियम में पहले एकल मुकाबले में चेक गणराज्य के लुकास रोसोल से 2-6, 1-6, 5-7 से हार गए।

विश्व के 85वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोसोल के खिलाफ विश्व के 125वीं वरीयता प्राप्त युकी की एक न चली। हालांकि, तीसरे सेट में वह थोड़ा संघर्ष करते नजर आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

भारत को मौसम ने भी दगा दिया। जिस रणनीति के तहत भारत ने चेक गणराज्य के खिलाफ भरी दोपहरी में मैच कराने का फैसला किया था, वह फ्लॉप नजर आ रहा है, क्योंकि आसमान में बादल छाए हुए हैं।

अब भारत को सोमदेव देवबर्मन से वापसी की उम्मीद है। विश्व के 164वीं वरीयता प्राप्त सोमदेव का सामना विश्व के 40वीं वरीयता प्राप्त जिरी वेसेले से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493