फिल्म ‘मंगल हो’ के लिए गीत लिखेंगे शब्बीर

मुंबई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। शब्बीर अहमद को ‘तेरी मेरी..’ और ‘जुम्मे की रात..’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है और अब वह साइंस-फिक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मंगल हो’ के साथ एक अलग तरह की फिल्म के लिए गीत ्र लिखने जा रहे हैं। वह इसे एक चुनौती मानते हैं, लेकिन दर्शकों के मनोरंजन के लिए वह अत्यधिक प्रयास कर रहे हैं।

जब अहमद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, “उन्होंने (निर्माताओं) ‘मंगल हो’ के बारे में मुझे बताया और मैंने उसके अनुसार कुछ लिखा और उन्हें पसंद आ गया। वे कई प्रसिद्ध गीतकारों से पहले ही 50 गीत लिखवा चुके थे, लेकिन मेरे गीत एक-एक कर कहानी में फिट बैठते गए और इस तरह मेरे गीत फाइनल हो गए।”

अहमद को ‘वेलकम बैक’ में ’20 20′, ‘ऑल इज वेल’ में ‘चार शनिवार’, ‘किक’ में ‘जुम्मे की रात’ और ‘जंजीर’ में ‘पिंकी’ जैसे मजेदार गीत देने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने बताया, “हम चाहते हैं कि कुछ ऐसा हो जो दर्शकों के साथ जुड़ सके।”

फिल्म ‘मंगल हो’ मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493