कश्मीर के बांदीपोरा में 4 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सेना ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया।

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सेना ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एन.एन. जोशी ने आईएएनएस से यहां कहा, “सतर्क सैनिकों ने गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के कांजलवान इलाके में घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी और चार आतंकवादियों को मार गिराया।”

जोशी ने कहा, “रात के दौरान दो आतंकवादी मारे गए, जबकि बाकी आज (शुक्रवार) सुबह मारे गए।”

जोशी ने कहा, “दिवंगत आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493