तुर्की में आतंकवाद के खिलाफ रैली

250 व्यापारिक संगठनों, संघों व चैंबर्स ने एकता व ‘एकजुटता को हां, आतंकवाद को ना’ के नारे के तहत दलगत राजनीति से परे आयोजित रैली में हिस्सा लिया।

यह रैली तुर्की के सुरक्षाबलों व गैरकानूनी घोषित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के बीच झड़पों की बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर सामने आई है।

तुर्किश यूनियन ऑफ चैंबर्स एंड कमॉडिटिज एक्सचेंजेंज के अध्यक्ष रिफत हिसारकिकलीओग्लू ने कहा, “रैली में हिस्सा लेने वालों ने एकजुटता के प्रति राष्ट्र का रुख दर्शाया।”

जून में पीकेके के ठिकानों के विरुद्ध तुर्की द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से ही पीकेके के हमले जारी हैं।

दोनों तरफ से अबतक 100 लोग मारे गए हैं, जिनमें नागरिक भी हैं।

सरकार ने पीकेके पर 30 वर्षो के खूनी युद्ध का अंत करने के उद्देश्य से निरस्त्रीकरण सौदे की शर्तो के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493